What Is Plagiarism & How To Check Plagiarism 2021 Tips And Triks

What Is Plagiarism & How To Check Plagiarism 2021

नमस्कार दोस्तो ! स्वागत है आपका Kevalnews.in ब्लॉग में।तो आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम बात करने वाले है Plagiarism के बारे में।की यह Plagiarism क्या है?इस Plagiarism से क्या होता है।क्या यह Plagiarism हमारे लिए सही है।या यह हमारे लिए हार्मफुल है।ऐसे ही कई चीज़ों के बारे में हम बात करने वाले है।तो बने रहिये ब्लॉग पोस्ट के साथ और जानते रहिये विस्तार पूर्वक इस Plagiarism के बारे में।तो चलिए जानते है।

What Is Plagiarism & How To Check Plagiarism 2019,cjflare,rohitbaidya
What Is Plagiarism

What is Plagiarism ?

अगर आप ब्लॉगिंग करते है।तो आपने यह Plagiarism शब्द जरूर से सुना होगा।क्योकी यह एक ऐसा शब्द है जो कि हरेक ब्लॉगर को खास बनाता है।और साथ ही हरेक ब्लॉगर को परेशान भी करता है।अगर आपने अभी तक इस Plagiarism शब्द को नही समझा तो मैं आपको बताता हूँ।

आपने कभी Copy शब्द सुना है।ये Plagiarism भी Copy ही है।इस Plagiarism शब्द को आप अधिकतम दो जगहों पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते देखा होगा।पहला है ब्लॉगिंग के क्षेत्र में और दूसरा है विद्यालय के छात्रों के टाइपिंग करते वक़्त।टाइपिंग करते वक्त इसलिए क्योंकि यह Plagiarism टाइपिंग को ही टारगेट करता है।सीधी भाषा मे हम अगर किसी की लिखी हुई पोस्ट या कंटेन्ट को Copy करते है तो वह Plagiarism कहलाता है।

इसे भी पढ़ें- Premium Vs Free Blogger Template 2021

अगर आप यूट्यूबर है तो कॉपीराइट के बारे में भली भांति जानते होंगे।तो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में भी कॉपीराइट आता है।कई बार क्या होता है कि हम किसी दूसरे के वेबसाइट या ब्लॉग का पोस्ट या कंटेंट को कॉपी करके अपनी वेबसाइट या ब्लॉग में लगा देते है।जो एक प्रकार से Plagiarism कहलाता है।यह Plagiarism Google के पॉलिसी के खिलाफ है।गूगल कहना है कि आप अपने खुद के यूनिक पोस्ट कंटेंट या आर्टिकल अपने वेबसाइट या ब्लॉग पर पोस्ट करे।यूनिक का मतलब है कि आप एक ऐसा पोस्ट या आर्टिकल लिखे जो कि सबसे अलग हो।आप अपने मन से लिख सकते है।अगर आप अपने वेबसाइट या ब्लॉग पर Plagiarism वाली पोस्ट या आर्टिकल का प्रयोग करते है तो गूगल आपके वेबसाइट या ब्लॉग पर पैनल्टी लगा सकता है।और आपके कमाई के जरिया जो बन्द कर सकता है।

अब बात रही कि हम सभी ब्लॉगर्स आर्टिकल तो लिखते है पर हम उस आर्टिकल का Plagiarism कैसे चेक करे।ये हम ब्लॉगर्स में से कुछ ब्लॉगर्स को पता नही होता है।और एक बात अगर आपको Google Adsense का अप्रूवल लेना है तो आपको सभी आर्टिकल एकदम यूनिक लिखने होंगे।तो अभी हम जानेंगे कि कैसे हम अपने आर्टिकल को चेक कर सकते है कि हमारे आर्टिकल में कितना Plagiarism है यानी कितना कॉपी कंटेंट है।तो चलिए जानते है।

Smallseotools (Plagiarism Checker)

अभी उपर हमने जाना है Plagiarism के बारे में।तो अभी हम जानेंगे कि Plagiarism कैसे चेक करते है।तो यह है Smallseotools जो कि एक ऑनलाइन Plagiarism Checker Tool है।आप इस Tool का उपयोग करके अपने आर्टिकल का Plagiarism चेक कर सकते है।तो चलिए जानते है कि कैसे चेक करते है।

  • जब आप गूगल में Plagiarism Checker सर्च करेंगे तो सबसे पहले Smallseotools का वेबसाइट दिखाई देगा।
  • अब आपको Smallseotools का लिंक ऊपर मिल जाएगा।उसपर क्लिक करे।
  • क्लिक करने के बाद आपको एक नया पेज दिखेगा।अब आपके पूरे आर्टिकल को कॉपी करें और वहाँ एक बॉक्स दिखेगा उस बॉक्स में पेस्ट कर दे।ध्यान रहे कि यह एक फ्री टूल है।और यह सिर्फ 1000 शब्दों को ही चेक कर सकता है।
  • अब आपको नीचे Check Plagiarism के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक रिजल्ट मिलेगा।की आपके आर्टिकल में कितना प्रतिशत Plagiarism है।तो आप इस प्रकार से चेक कर सकते है।

अंतिम शब्द:-आपको यह पोस्ट कैसा लगा।नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।और इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे।

You may like these posts